{"_id":"58a726914f1c1b6439d8444c","slug":"mishappeing-in-salooni","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे से निकाल रहे थे मिट्टी, मलबा गिरने से दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे से निकाल रहे थे मिट्टी, मलबा गिरने से दबे
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
सलूणी के बजोली में गृह निर्माण में लगे दो मजदूरों पर मलबा गिर गया। इससे वे घायल हो गए है। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया है। मजदूरों की पहचान कांता पत्नी भरत सिंह निवासी टिक्कर, सलूणी और संजीव सिंह पुत्र रतन निवासी बजोली, सलूणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसा वीरवार को पेश आया। मजदूर खुदाई किए गए गड्ढे से मिट्टी बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान गड्ढे के एक तरफ से भारी मलबा उनपर गिर गया। इससे वे दोनों दब गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
एंबुलेंस की सहायता से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। दोनोें को भर्ती कर लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि मलबे की चपेट में आने से घायल हुए एक महिला और पुरुष को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आने से दोनो के टांग, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी हैैं। उपचार किया जा रहा है।