फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Miscreants broke the controller, affecting the drinking water supply of two villages.

Chamba News: शरारती तत्वों ने तोड़ा कंट्रोलर, दो गांवों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Thu, 18 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the controller, affecting the drinking water supply of two villages.
चंबा। बाग-सेरी लाइन का पेयजल लाइन का कंट्रोलर शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से क्षेत्र में पीने का पानी व्यर्थ बहता रहा। बुधवार शाम को जब फिटर पानी की आपूर्ति बहाल करने मौके पर पहुंचा तो कंट्रोलर सही हालत में था, लेकिन वीरवार सुबह निरीक्षण के दौरान वह टूटा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने पत्थरों के वार कर कंट्रोलर को क्षतिग्रस्त किया। इस संबंध में फिटर ने तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। विभाग द्वारा कंट्रोलर तोड़ने वाले लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंट्रोलर टूटने के कारण दो गांवों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही और वीरवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि विभागीय टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही और दोपहर बाद कंट्रोलर को ठीक कर गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed