{"_id":"5f2d786d8ebc3e3cb85a7ca6","slug":"misbehave-with-doctor-chamba-news-sml3409802168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड ना होने पर बैंक अधिकारी ने महिला चिकित्सक से किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड ना होने पर बैंक अधिकारी ने महिला चिकित्सक से किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड न होने पर एक बैंक अधिकारी की ओर से महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी एसोसिएशन ने चिकित्सा अधीक्षक के साथ शिकायत की है। चिकित्सा अधीक्षक ने महिला चिकित्सक के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर दी है। साथ ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों को किसी प्रकार का भय न सताए।
बताया जा रहा है बैंक अधिकारी वीरवार को दोपहर के समय अपनी रिश्तेदार महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए महिला चिकित्सक के पास लेकर आया। चिकित्सक ने मरीज के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श दिया। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बैंक अधिकारी मरीज को लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचा। जहां पर उसे अल्ट्रासाउंड के लिए डेट डाली गई। इसे लेकर बैंक अधिकारी आग बबूला हो गया और महिला चिकित्सक से बहस करने लगा। महिला चिकित्सक ने बैंक अधिकारी को समझाया कि अल्ट्रासाउंड से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन बैंक अधिकारी महिला चिकित्सक दुर्व्यवहार कर वहां से चला गया। इससे महिला चिकित्सक मानसिक रूप से परेशान हुई। महिला चिकित्सक से हुए दुर्व्यवहार को लेकर फैकल्टी एसोसिएशन ने एमएस से शिकायत की है और इस मामले की पुलिस में कार्रवाई करवाने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक के साथ एक बैंक अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है। इसकी शिकायत उनके पास पहुंची है। इस शिकायत को कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक चंबा को भेजा गया है।
ज्यादा केस होने के कारण दी जाती है डेट
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट सुबह से लेकर शाम तक मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने में डटे रहते हैं। दिन में जितने अल्ट्रासाउंड हो सकते हैं। उससे ज्यादा अल्ट्रासाउंड कर वे मरीजों को सेवा प्रदान कर रहे हैं। लेकिन ज्यादा भीड़ होने की वजह से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की डेट दी जाती है, ताकि उसी डेट पर मरीज अल्ट्रासाउंड को अस्पताल में आए। उन्हें बार-बार चक्कर न काटने पड़े।