फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Minister visits Keynes Cottage in Dalhousie

Chamba News: मंत्री ने किया कायनेस कॉटेज डलहौज़ी में का दौरा

Sun, 30 Jun 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Minister visits Keynes Cottage in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को डलहौज़ी के कायनांस कॉटेज का दौरा किया। इस दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह वही स्थान है, जहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1937 में कुछ महीने बिताए थे। उस दौरान वह अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यहां आए थे। डलहौजी के स्वच्छ और शांत वातावरण ने उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद की। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता ने सुभाष चंद्र बोस को आकर्षित किया। यहां रहते उन्होंने अपने विचारों और भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। सुभाष चंद्र बोस के डलहौजी में रहने का यह समय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसने उन्हें आगे के संघर्ष के लिए ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। मंत्री ने कहा कि डलहौज़ी एक ऐतिहासिक नगर है। यहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बोस की यादें जुडीं हैं। कहा कि आज उनके चित्रों और जिन सुविधाओं का उन्होंने उस समय लाभ लिया था। उन्हें देखने का मौका मिला।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed