फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Message of 'must vote' given through invitation card made by students

Chamba News: विद्यार्थियों के बनाए निमंत्रण पत्र से दिया वोट जरूर करें का संदेश

Wed, 01 May 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Message of 'must vote' given through invitation card made by students
चंबा की परौथा पंचायत में लोगो को मतदान बारे जागरूक करती स्वीप की टीम।संवाद
चंबा। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में स्वीप अभियान के सफल संचालन के लिए जिला के अलावा उप मंडल स्तर पर भी स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनकी देखरेख में निर्वाचन क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भरमौर, चुराह और भटियात में स्वीप टीमें लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उपायुक्त मुकेश ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
बताया कि जिले में कुल 631 मतदान केंद्र हैं। इनमें 71 ऐसे हैं, जहां लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही है। इन केंद्रों पर मिशन 414 के तहत प्राथमिकता के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए हैं। इन्हें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। पहली बार मतदाताओं को प्रत्येक बूथ पर यूथ आइकाॅन बनाया जाएगा। ऐसे मतदान केंद्रों पर येस, आई विल वोट थीम के तहत विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाए गए हैं। मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए निमंत्रण कार्ड भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन

अब तक सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों ने 190 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थान और कॉलेजों के अलावा 80 स्कूलों में भी जागरूक किया गया है। जिले के 631 मतदान केंद्रों में बीएलओ के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया है। जिला और उपमंडल स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी दुर्गम क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed