{"_id":"65b14953c9f7e313220a966b","slug":"medical-college-experts-will-give-necessary-advice-to-patients-through-telemedicine-chamba-news-c-88-1-ssml1006-17071-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टेली मेडिसिन से मरीजों को जरूरी परामर्श देंगे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टेली मेडिसिन से मरीजों को जरूरी परामर्श देंगे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ
Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को रोजाना जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेली मेडिसिन सेवाएं देनी होंगी।
इसके लिए शिमला से लिखित निर्देश पहुंच गए हैं। दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को ऑनलाइन टेली मेडिसिन सेवा के जरिये विशेषज्ञ सुविधा मुहैया करवाने के लिए ई संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया था। इसमें मेडिकल कॉलेज चंबा सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑनलाइन मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देना अनिवार्य था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ रूटीन में ऑनलाइन परामर्श नहीं दे पा रहे थे। इसको लेकर सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय को अवगत करवाया गया। अब शिमला से प्रदेश के सभी जिलों में निर्देश जारी हुए हैं कि मेडिकल कॉलेज का एक विशेषज्ञ ऑनलाइन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ हर हाल में जुड़ेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यदि कोई ऐसा मरीज आता है जिसके इलाज के लिए मेडिकल अफसर को विशेषज्ञ परामर्श की जरूरत पड़ती है तो मेडिकल कॉलेज से ऑनलाइन विशेषज्ञ उस मेडिकल अफसर को जरूरी परामर्श देगा।
स्वास्थ्य उपकेंद्रों में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक मरीजों के इलाज के संबंध में ऑनलाइन परामर्श देंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात मेडिकल अफसरों को मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ऑनलाइन मरीजों के इलाज के लिए परामर्श देंगे। टेली मेडिसिन की इस सेवा से दूरदराज क्षेत्रों से मरीजों को विशेषज्ञ से जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं आना पड़ेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रोहित नड्डा ने बताया कि शिमला से लिखित निर्देश आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जिले के मेडिकल अफसरों को ऑनलाइन परामर्श देंगे।
विज्ञापन
--