{"_id":"5e5552a18ebc3ef3fc2ccc79","slug":"mci-establish-cctv-in-medical-college-chamba-chamba-news-sml325618919","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज चंबा की हरेक गतिविधि पर रहेगी एमसीआई की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज चंबा की हरेक गतिविधि पर रहेगी एमसीआई की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में होने वाली हर गतिविधि पर अब एमसीआई दिल्ली की नजर होगी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में तीन जगहों पर एमसीआई दिल्ली से आई टीम ने सीसीटीवी स्थापित किए हैं। इनका कंट्रोल दिल्ली एमसीआई हेडक्वार्टर में रहेगा। कुल मिलाकर मेडिकल कॉलेज चंबा में होने वाली हर गतिविधि अब एमसीआई दिल्ली की निगाह में रहेगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सक प्रवीण और परवेंद्र की देखरेख में ही सीसीटीवी लगाने का काम किया गया।
गौरतलब हो कि मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी मिलने वाली सहूलियतों की देख-रेख का जिम्मा एमसीआई दिल्ली ने अपने हाथों में लिया है। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी पेश न आए, इसके लिए लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया कार्य करती है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज चंबा की तीन जगहों प्रयोगशाला, स्लिप काउंटर और प्रशिक्षु चिकित्सकों के क्लास रूम में सीसीटीवी लगाए गए।
मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि मेडिकल कालेज चंबा के एमसीआई ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसका मुख्य कारण मरीजों को मिलने वाली सहूलियतों पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की नजर रखना है। सीसीटीवी कैमरे लगने से मेडिकल कॉलेज चंबा में पहले से बेहतरीन कार्य होने की संभावना है।