फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MBBS trainees will track cancer patients

एमबीबीएस प्रशिक्षु लगाएंगे कैंसर रोगियों का पता

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
MBBS trainees will track cancer patients
चंबा। एमबीबीएस प्रशिक्षु चंबा शहर में कैंसर रोगियों और गैर संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों का पता लगाएंगे। इसके लिए शहर में जल्द स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में यह अभियान स्वास्थ्य खंड पुखरी के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा है। यहां 20 एमबीबीएस प्रशिक्षु, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर लोगों की स्क्रीनिंग करके मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर रोगियों का पता लगा रहे हैं। अब तक ये प्रशिक्षु विभिन्न गांवों में स्क्रीनिंग के जरिये 200 मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों का पता लगा चुके हैं।
विज्ञापन

इन मरीजों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि, अभियान में अभी तक कैंसर रोग का कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। अब इस अभियान को शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया जाएगा। जिले में गले और मुंह के कैंसर के रोगी ज्यादा हैं। कई मरीज इसके लक्षणों से अनभिज्ञ होने के कारण समय पर अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इससे उनकी कैंसर की बीमारी गंभीर हो रही है। ऐसे मरीजों का पता लगाने के लिए एमबीबीएस प्रशिक्षु वार्डों में शिविर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। इनमें मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए मुंह के अंदर पुराना जख्म और गले के कैंसर का पता लगाने के लिए खाना खाते समय गले में दर्द होने जैसे लक्षणों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी ने बताया कि एमबीबीएस प्रशिक्षु और स्वास्थ्य कर्मचारी मिलकर स्क्रीनिंग कार्य को अंजाम देेंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed