फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Married woman found hanging from a fan

Chamba News: पंखे से फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Thu, 14 Aug 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging from a fan
सिहुंता (चंबा)। सिंहुता क्षेत्र के द्रम्मननाला में एक विवाहिता अपने घर में पंखे से फंदे से लटकी मिली। ऋषिकेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा देवी ने रोजाना की तरह ही वीरवार सुबह उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद वह काम पर चले गए। इसके बाद काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर उनकी मां ने पूजा के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो पूजा पंखे से फंदे पर लटक रही थी। उनके चिल्लाने की आवाज सुन बाकी परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को उठा कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पूजा अपने पीछे पति, सास-ससुर और दो वर्षीय बेटी छोड़ गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि द्रम्मनाला निवासी एक विवाहिता पंखे से फंदा लगा लटकी मिली। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। किसी ने भी किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। न ही सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed