{"_id":"649484aa1b7c02b9120306f4","slug":"manohar-murder-case-hindu-organizations-on-the-road-to-get-justice-chamba-news-c-88-1-ssml1004-1607-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर हत्याकांड: न्याय दिलवाने को सड़क पर उतरे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर हत्याकांड: न्याय दिलवाने को सड़क पर उतरे हिंदू संगठन
Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दिन : वीरवार। समयः सुबह 8ः30 बजे। स्थानः शहर का मुख्य चौक। यहां पर चारों ओर दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ है। मुख्य चौक के साथ ही कुछ लोग बतियाते और सुबह की सैर करते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह नागपाल कुछ लोगों के साथ मुख्य चौक के साथ लोगों के लिए ठंडे पेयजल की छबील लगाते करते नजर आए। सुबह 9ः45 बजे डीएसपी अरविंद्र चौधरी की अगुवाई में महिला पुलिस जवानों की टुकड़ियां, क्यूआरटी टीम के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालने के बाद सिटी चौकी में एकत्रित होते हैं। 10ः00 बजे लोग चौगान नंबर-दो में एकत्रित होना शुरू होते हैं।
संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों बजरंग दल, विहिप, हिंदू जागरण मंच, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, सिप्पी कल्याण सभा, वाल्मिकी सभा, अंजुमन इस्लामिया, व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारियों सहित डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज, सदर पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ. केशव वर्मा, विनोद शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन, योगराज, महिलाएं, युवा समेत सैकड़ों लोग एकत्रित होते हैं। 11ः00 बजे चौगान नंबर-दो से विशाल जन आक्रोश रैली शुरू होती है। मनोहर हम शर्मिंदा हैं-तेरे कातिल जिंदा हैं, नारा लगाकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भीड़ नारे लगाती है। रैली जिला डाकघर कार्यालय, भूरि सिंह म्यूजियम, मेडिकल कॉलेज चंबा से होते हुए शहर के मुख्य चौक पर पहुंचती है। यहां पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जनसमूह को संबोधित कर संघणी में मनोहर हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर मामले की सुनवाई कर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग उठाते हैं। सभी आरोपियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से करवाने, इनके आतंकियों के साथ कथित संबंधों की जांच करवाने, प्रांत के सभी कस्बों, उपमंडलों और जिला मुख्यालय पर प्रदेश के बाहर से आने-जाने वाले लोगों का पंजीकरण करवाने, आयकर विभाग और प्रदेश सरकार की जांच एजेंसियों के माध्यम से हर गांव, कस्बों, उपमंडलों और जिला मुख्यालय में मुस्लिमों की महंगी दुकानें और घरों की जांच करने, चंबा के सीमांत, अति संवेदनशील धारों में मुस्लिम समुदाय की चारागाहों के परिमट केंसल करने, मदरसों की जांच करने जैसी मांगें उठाई गईं। दोपहर 2ः30 बजे रैली में शामिल लोगों ने उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।