फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra: Traffic rules are being flouted

मणिमहेश यात्रा : यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां

Mon, 11 Sep 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Traffic rules are being flouted
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान डल झील में डुबकी लगाने के लिए आने वाले दो पहिया वाहन चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार तुन्नूहटटी, लाहडू समेत सीमांत क्षेत्र किहार, सलूणी में पुलिस और गृह रक्षक जवान ड्यूटी पर तैनात हैं। बावजूद इसके बिना हेलमेट यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ये दोपहिया वाहन चालक खस्ताहाल भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सरपट वाहन दौड़ाते देखे जा सकते हैं।

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में हर वर्ष हजारों शिव भक्त डल झील में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। जन्माष्टमी से लेकर अब तक 50 हजार से अधिक शिव भक्तों ने डल झील में डुबकी लगाई है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर लाखों में पहुंच सकता है। यात्रा के दौरान पंजाब, जम्मू समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालु बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, एक बाइक पर तीन-तीन लोग भी आवाजाही कर रहे हैं। पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस और गृह रक्षक जवान तैनात किए हैं। बावजूद इसके बिगड़ैल वाहन चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यात्रियों की लापरवाही उनके अलावा अन्य के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed