फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man dies after slipping and falling into ditch

Chamba News: पैर फिसलकर खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Thu, 21 Dec 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Man dies after slipping and falling into ditch
चंबा। काम से छुट्टी कर घर लौट रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जसैल राम निवासी ग्राम नाली जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रोजाना की तरह संजीव कुमार काम से छुट्टी कर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा और बेसुध हो गया। देर रात तक व्यक्ति के घर न पहुंचने पर परिवार के सदस्य तलाशते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बेसुध व्यक्ति को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed