{"_id":"61698748396e2e3ed829d892","slug":"man-dies-after-falling-from-stairs-chamba-news-sml3872808103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की दो दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की दो दिन बाद मौत
विज्ञापन
Man dies after falling from stairs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। घर की सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान काका राम (55) निवासी गांव बेला पंचायत जंदरोग के रूप में हुई है। काका राम 12 अक्तूबर को अपने घर में सीढ़ियों से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। डॉक्टर ने उसे सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा था।
परिजन वीरवार को उसे बस से सीटी स्कैन करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल ले गए लेकिन, वहां पर उन्हें सीटी स्कैन करवाने के लिए विशेषज्ञ नहीं मिला। इसके चलते परिजन मरीज को बस से वापस घर ला रहे थे लेकिन, बीच रास्ते में ही मरीज ने हलचल करना बंद कर दिया। उसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए।
शुक्रवार को पुलिस ने चुवाड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।