{"_id":"675876326b59326bb30227dc","slug":"man-coming-home-from-baddi-dies-after-falling-into-ditch-chamba-news-c-399-1-sml1046-233536-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बद्दी से घर आ रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बद्दी से घर आ रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। सोलन जिला के बद्दी से घर आ रहे चंबा के युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मुकेश (27) पुत्र लाल चंद निवासी गांव सुलाना, पंचायत भंजराडू बद्दी में निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने घर पर फोन करके अपनी तबीयत खराब होने की बात बोलकर अपने लिए टैक्सी भेजने की बात कही थी।
मंगलवार को परिवार वालों ने उसे लाने के लिए चंबा के लिए टैक्सी भेज दी। मंगलवार को टैक्सी के जरिये जब वह घर आ रहा था तो रखालू माता मंदिर के पास उसने उल्टी आने की बात चालक से कही। जैसे वह टैक्सी से उतरकर उल्टी करने के लिए सड़क के किनारे गया तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।