फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man beaten in taxi, accused also took mushrooms worth Rs 3.5 lakh

Chamba News: टैक्सी में सवार व्यक्ति को पीटा, साढ़े तीन लाख की मशरूम भी ले गए आरोपी

Sat, 14 Mar 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Man beaten in taxi, accused also took mushrooms worth Rs 3.5 lakh
शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार, डंडे से हमला कर घायल करने का भी आरोप
विज्ञापन

पीड़ित से डीसी को सौंपी शिकायत, पुलिस ने कब्जे में ली घटना में शामिल टैक्सी
आरोप - टैक्सी चालक ने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी लूटपाट की योजना

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। टैक्सी चालक पर साथियों के साथ सवारी की पिटाई करने और साठ किलो देसी मशरूम चोरी करने का आरोप है। मोहन लाल (36) पुत्र जयराम निवासी गांव शलहाण की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लूटपाट के आरोपियों से 45 किलो देसी मशरूम भी बरामद कर ली है। बाजार में साठ किलो मशरूम की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चमन सिंह (46), राकेश कुमार (39) और मोहित सिंह (38) सभी निवासी गांव और डाकघर तीसा तहसील चुराह शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त को दी शिकायत में मोहन लाल पुत्र जयराम निवासी गांव शलहाण ने बताया कि सात मार्च को वह शिकारी से चंबा जा रहे थे। इसके लिए चमन सिंह की टैक्सी बुलाई थी। रात दस बजे टैक्सी में जा रहे थे। पंगोला नाला के पास सामने से एक कार आई और उनकी टैक्सी के आगे खड़ी हो गई। उस कार से राकेश कुमार और बबली निकले और उनके साथ मारपीट करने लगे। डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी टैक्सी में रखी मशरूम भी ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस टैक्सी में वह जा रहे थे, उसका चालक भी आरोपियों से मिला था। पीड़ित ने संदेह जताया कि मारपीट और लूटपाट का प्लान उन्होंने पहले से बना रखा था। जब उन्होंने बाद में जब टैक्सी चालक को फोन किया तो उसने भी धमकी दी कि यदि उसका नाम पुलिस में दिया तो उन्हें परिवार सहित मार डालेगा। इससे वह काफी डर गया। परिजन और गांव वासियों ने हिम्मत बढ़ाई तो वह उपायुक्त से शिकायत करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टैक्सी को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed