फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize sowing stopped due to moisture in the fields due to rain

Chamba News: बारिश से खेतों में नमी से रुकी मक्की की बिजाई

Wed, 01 May 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Maize sowing stopped due to moisture in the fields due to rain
तीसा (चंबा)। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से किसान चाहकर भी मक्की की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। मूसलाधार बारिश और उसके बाद खेतों में ज्यादा नमी होने की वजह से इस प्रकार की नौबत आई है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान आगामी समय को लेकर काफी चिंतित हैं। किसानों का मानना है कि इन दिनों ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई शुरू हो जाती है। यह सीजन मक्की की बिजाई का है, लेकिन मूसलाधार बारिश के बाद किसान चाह कर भी मक्की की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में भीम राज, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजीव, किशन चंद और खेमराज का कहना है कि टेपा, बैरागढ़ सहित ऊपरी क्षेत्रों में अप्रैल में दूसरे सप्ताह से मक्की की बिजाई शुरू करते हैं। एक सप्ताह के भीतर बिजाई की काम पूरा हो जाता है। इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण किसान अभी तक मक्की की बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब मक्की की बिजाई का सीजन खत्म होने वाला है। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। किसानों ने कहा कि वे मक्की की फसल से ही अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में अगर समय पर मक्की की बिजाई का कार्य नहीं हुआ तो अच्छी फसल नहीं हो सकती है। अच्छी फसल न होने से मक्की की फसल बेचना तो दूर, अपने के लिए भी मक्की बाजार से खरीदकर लानी पड़ सकती है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि यह सीजन ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई करने का है। बारिश मक्की की बिजाई के लिए अच्छी नहीं हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed