फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mahnesh-Arnav topped in urban class quiz competition

Chamba News: शहरी वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में महनेश-अर्नव रहे अव्वल

Thu, 26 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mahnesh-Arnav topped in urban class quiz competition
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान बना
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में चल रहे बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान शहरी वर्ग के जूनियर क्विज में राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के विद्यार्थी महनेश और अर्नव ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

आरबीएस पब्लिक स्कूल चंबा के ऋथम सिंह व जावन्या शर्मा ने दूसरा और डीएवी स्कूल चंबा के अरदप्या व कौशिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रामीण वर्ग वरिष्ठ वर्ग में कीड़ी स्कूल की कियाधू व रीना ने पहला, कडेड स्कूल के छात्र प्रिंस व रितु ने दूसरा और गागला स्कूल की छात्रा सुहानी व आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शहरी वरिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल चंबा के सारांश और अर्नव ने पहला, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के अर्नव ठाकुर और मोहित ने दूसरा और किड्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर की छात्रा अवनी वशिष्ठ और देविशी खन्ना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी क्विज वर्ग में मेजबान स्कूल की छात्रा स्वाति और शशिबाला, चनेड़ स्कूल के छात्र मयंक ठाकुर और कृतिका शर्मा और कियाणी स्कूल की वंशिका और पलक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शुक्रवार को होगा। इसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed