फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lumpy disease medicine is over in Saluni Veterinary Hospital, animal husbandry is upset

विकास खंड सलूणी में लंपी रोग की दवाई लेने को भटक रहे पशु पालक

Sun, 16 Oct 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lumpy disease medicine is over in Saluni Veterinary Hospital, animal husbandry is upset
सलूणी (चंबा)। लंपी रोग से अपने मवेशियों को बचाने के लिए विकास खंड सलूणी के 10,000 पशुपालकों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। पशु चिकित्सालय में जाने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पशु चिकित्सक उन्हें दवाई की पर्ची तो दे रहे हैं, लेकिन दवाई उन्हें निजी दुकान में जाकर पैसे देकर खरीदनी पड़ रही है। इससे पशुपालक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की 43 पंचायतों में रहने वाले अधिकतर परिवारों के पास अपने मवेशी हैं। मौजूदा समय में मवेशियों में लंपी रोग फैला हुआ है। इस बीमारी से सलूणी के मवेशी भी अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन

विकास खंड में अब तक लंपी रोग के 1840 मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना पशुपालक अपने बीमार मवेशियों को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लेकर जा रहे हैं। या पशु चिकित्सा केंद्र में जाकर बीमारी के उपचार के लिए दवाइयां लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन पशुपालकों को अपने मवेशियों का इलाज करने के लिए दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इसकी वजह से पशुपालक काफी परेशान हैं। समय रहते उन्हें दवाइयां आवंटित नहीं की गई तो सलूणह में लंपी रोग से मवेशियों के मरने की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचर्चा
- लंपी रोग तेजी से फैल रहा है, लेकिन सलूणी में पशुपालकों को इसकी दवाई नहीं मिल रही है। पशु चिकित्सालय में जाकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। विभाग को तुरंत दवाई का प्रबंध करना चाहिए। -वीरेंद्र कुमार, पशुपालक
-ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खेती बैल के जरिये करते हैं और दूध के लिए गाय को पालते हैं। मौजूदा समय में उनके ये मवेशी लंपी रोग की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन पशुपालन विभाग उन्हें लंपी रोग की दवाई नहीं दे पा रहा है। -चतरो राम, पशुपालक
-विकास खंड सलूणी में लंपी रोग मवेशियों को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे मवेशियों को बचाने के लिए दवाई मिलना काफी जरूरी है। पशुपालकों को पशु चिकित्सालय में दवाई नहीं मिल रही है। इससे पशु पालक काफी परेशान हैं। -राज कुमार, पशुपालक
-लंपी रोग से लोगों के मवेशी मर रहे हैं, लेकिन पशुपालन विभाग पशु पालकों को इस रोग की दवाई नहीं देे पा रहा है। इसे लेकर पशुपालकों में विभाग के प्रति भारी रोष है। -टेक चंद, पशु पालक।

-सलूणी में लंपी रोग की दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। इस बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही यहां दवाइयों की खेप पहुंच सकती है। उसके बाद पशुपालकों को दवाइयां आवंटित कर दी जाएंगी। -डॉ. अंतल, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय सलूणी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed