फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Local artists will get stage in Ashadh Nag fair

Chamba News: आषाढ़ नाग मेले में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

Sun, 18 Jun 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Local artists will get stage in Ashadh Nag fair
बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में बैठक हुई। इसमें आयोजन समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन कस्बे बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का आयोजन 21 से 24 जून तक पधर चौगान में किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मेले में जिले की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति को विशेष अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की सहमति बनी। जिला भाषा अधिकारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति की ओर से जल्द कलाकारों की सूची को अंतिम रूप देने को कहा गया। शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को और आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए जिले के विभिन्न सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। शोभायात्रा में जिले की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह मेले का मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन

साथ में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए निजी और संस्थागत प्रयोजन को शामिल करने के लिए तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान विभिन्न संस्थाओं से समन्वय स्थापित करेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एसडीपीओ डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार की अध्यक्षता में आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सभी सांस्कृतिक संध्याओं को पारंपरिक मुसादा गायन से शुरू करने का निर्णय किया गया। समितियों की ओर से सभी बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ अंतिम रूप से निर्णय भी किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने मेले के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत बनीखेत एवं प्रधान आषाढ़ नाग मंदिर कमेटी अरुण राणा, उप प्रधान ग्राम पंचायत बनीखेत विश्वजीत सिंह, सदस्य आयोजन समिति मनजीत मन्हास, अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा, परमजीत सिंह, राम सिंह, संदीप कुमार, नवीन शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश सोनी, विशाल, पार्थ शर्मा, रमेश कुमार, अमरजीत, पदमजीत सिंह, राजकुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed