फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   liquor recovered in chamba kheri brangla

पुलिस थाना खैरी व चंबा की टीमों ने दो लोगों से पकड़ी दो पेटी अवैध शराब

Mon, 20 Jan 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
liquor recovered in chamba kheri brangla
चंबा। आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत पुलिस थाना चंबा और खैरी में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने दो लोगों ने दो पेटी अवैध शराब पकड़ी है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एसआईयू जब गश्त पर थी, तो गांव नाडु (सरोल) के पास एक व्यक्ति पैदल कंधे पर बोरी उठाकर सरोल की तरफ से आया। इसे शक के आधार पर रुकवाया गया। तलाशी लेने पर बोरी से 12 बोतलें शराब की पकड़ी गई।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी डुमला डाकघर सरोल के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना खैरी का दल वांगल जीरो प्वाइंट की तरफ गश्त पर था। उसी समय एक व्यक्ति पैदल बरंगाल की तरफ से आया। जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पूछने पर उसने अपना नाम मदनलाल बताया। बैग की तलशी करने पर उसमें शराब की 12 बोतलें पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed