{"_id":"58343e864f1c1b234113b039","slug":"line-in-bank-and-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई व पीएनबी के बाहर नजर आई लोगों की लाइनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई व पीएनबी के बाहर नजर आई लोगों की लाइनें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 22 Nov 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अब तक कई बैंकों ने अपने एटीएम में कैश नहीं डाला है। जिसकी वजह से इन बैंकों के ग्राहकों को परेशानी पेश आ रही है। एचडीएफसी, आईसीआई व केनरा बैंक में मंगलवार को भी ताला लटका रहा।
विज्ञापन
इन बैंकों में पहुंचे लोगों को तो खाते में पैसा जमा करने और आवेदन पर निर्धारित धनराशि की निकासी करने की इजाजत दे दी गई। लेकिन एटीएम बंद रहने से कई लोग बैंक खातों के बावजूद फायदा नहीं उठा पाए। अन्य बैंकों में मंगलवार को कतारें नजर आई। कई लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई में लोगों की काफी भीड़ एटीएम के बाहर देखी गई। उधर, पर्याप्त कैश न मिल पाने की वजह से बैंकों ने एटीएम में दो हजार या पांच सौ के नए नोट नहीं डाले। एसबीआई ने कुछ एटीएम को अभी अपडेट करने के समय लगने की बात कही है। पीएनबी की ओर से इंजीनियर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी एटीएम को अपडेट करने में लगे रहे। उधर, तमाम बैंक प्रबंधकों ने दावा किया है कि अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं।
विज्ञापन
जल्द सामान्य होंगे हालात : एलआर ठाकुर
एसबीआई बैंक प्रबंधक एलआर ठाकुर ने बताया कि बैंक डिमांड के हिसाब से धनराशि उपलब्ध करवा रहा है। चंबा में फिलहाल किसी तरह की कोई कमी नहीं है। बैंकों ने अब चंबा शहर से बाहर भी ध्यान केंद्रित कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।