{"_id":"66e320d2b0411df9cd029e8d","slug":"line-broken-due-to-bullets-in-firing-practice-darkness-in-half-a-dozen-villages-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132940-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फायरिंग अभ्यास में गोली लगने से टूटी लाइन, आधा दर्जन गांवों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फायरिंग अभ्यास में गोली लगने से टूटी लाइन, आधा दर्जन गांवों में छाया अंधेरा
Thu, 12 Sep 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। करियां पंचायत के जुखराड़ी गांव के साथ चल रही सीआईएसएफ के फायरिंग अभ्यास के कारण आधा दर्जन गांवों के लोगों को बुधवार रात को बिना बिजली रहना पड़ा।
जुखराड़ी गांव के लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। दरअसल, बुधवार को दोपहर के समय सीआईएसएफ के जवान फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान बंदूक की गोली सीधे बिजली की 11 केवी लाइन को लग गई। इससे लाइन टूट कर जमीन पर गिर गई। लाइन टूटने से कोलका, जटकरी, पुंदला, हुरेड़ और तड़ग्रां गांवों के लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इतना ही नहीं, जल शक्ति विभाग के सीवरेज प्लांट की बिजली आपूर्ति भी कट हो गई। इससे जुखराड़ी गांव को मोटर के जरिये सप्लाई होने वाले पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बुधवार शाम को जैसे-तैसे कर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली लाइन को जोड़ दिया, लेकिन वीरवार सुबह दोबारा से फायरिंग अभ्यास में सीआईएसएफ जवानों ने बिजली की तार को गोली से तोड़ दिया।
स्थानीय निवासी अजय कुमार, महिंद्र सिंह, योगराज, सुरेंद्र, भाग चंद, नवीन कुमार और सूरज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फायरिंग अभ्यास को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इससे कोई भी जानी नुकसान भी हो सकता है। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि टूटी बिजली लाइन का रिपेयर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
--