फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lift not working in chamba medical college

ओपीडी ब्लॉक की लिफ्ट ‘बीमार’, पीठ पर मरीज

Thu, 21 Oct 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
lift not working in chamba medical college
मेडिकल कॉलेज चंबा के ओपीडी ब्लॉक में लिफ्ट बंद होने से बीमार बुजुर्ग को सीढ़ियों के रास्ते लेकर आ - फोटो : Chamba
ओपीडी ब्लॉक की लिफ्ट ‘बीमार’, पीठ पर मरीज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को चढ़नी पड़ रहीं अस्पताल की सीढ़ियां
पैदल चलने में असमर्थ मरीजों को पीठ पर उठाकर ले जा रहे तीमारदार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के ओपीडी भवन की लिफ्ट खराब होने से मरीजों का मर्ज बढ़ गया है। आंख, कान, नाक, क्षय और हड्डी रोग ओपीडी तक पहुंचने के लिए बुजुर्ग मरीजों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। आलम यह है कि चलने में असमर्थ मरीजों को तीमारदार अपनी पीठ पर उठाकर ओपीडी तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वरिष्ठ नागरिक तीसरी मंजिल में लिफ्ट का सहारा लेकर पहुंचते हैं, जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन लिफ्ट को दुरुस्त नहीं करवा रहा है। अस्पताल में लिफ्ट सात-आठ दिन खराब पड़ी हुई है। गौरतलब है कि जिले की पौने छह लाख की आबादी मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है।

तीमारदार चैन लाल, हंसराज, योगराज, सुरेंद्र, भाग सिंह, चंद राम, राकेश और धर्मपाल ने बताया कि सीढ़ियों पर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। इसके बीच बुजुर्गों के लिए उतरना और चढ़ना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि लिफ्ट को जल्द दुरुस्त करवाया जाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लिफ्ट को जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed