{"_id":"6a04ba63522ffb53410a55c6","slug":"licences-of-two-pharmacies-suspended-for-failing-to-maintain-records-of-expired-medicines-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183314-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड न रखने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड न रखने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
Wed, 13 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी में संचालित इन दवा स्टोरों के निरीक्षण में मिली थीं कई खामियां
फार्मासिस्ट के बजाय अन्य व्यक्ति स्टोर पर मरीजों को बेच रहा था दवाइयां
सात दिन तक लटके रहेंगे ताले, अन्य दवा स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप
प्रवीण कुमार
चंबा। दवा स्टोर पर फार्मासिस्ट और एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड न रखने पर डलहौजी में दो दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड हुए हैं। यह कार्रवाई राज्य दवा नियंत्रक धर्मशाला के कार्यालय से हुई है।
इसकी रिपोर्ट चंबा से दवा नियंत्रक विभाग ने निरीक्षण के बाद बनाकर उन्हें भेजी थी। दवा निरीक्षक ने डलहौजी, बनीखेत सहित अन्य आस पास के क्षेत्र में दबिश दी तो शिव राम मेडिकल स्टोर और आरजू मेडिकल स्टोर में उन्हें एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं था। यह नियमों के खिलाफ था। इससे पहले भी उन्हें यह चेतावनी दी गई थी कि वे अपने स्टोरों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति करें। दवाई बेचने के लिए फार्मासिस्ट को ही स्टोर पर बैठाएं लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की।
डलहौजी में संचालित दोनों दवा स्टोरों का लाइसेंस सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में दोनों स्टोर बंद हो गए हैं। ये अब सात दिन बाद ही खुल पाएंगे। इससे पहले यदि स्टोर का ताला खुला तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। इसके लिए भी दवा निरीक्षक ने दोनों स्टोर संचालकों को चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन
--
डलहौजी में दो दवा स्टोरों के लाइसेंस सात दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं। इन स्टोरों में एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखा जा रहा था। साथ ही वहां फार्मासिस्ट भी नहीं था। इसके बाद भी यदि कोई सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक