{"_id":"57d98f3d4f1c1b3c3dd4746c","slug":"leopard-in-dhadog","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के धड़ोग मोहल्ले में घुसा तेंदुआ, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के धड़ोग मोहल्ले में घुसा तेंदुआ, लोग सहमे
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा बस स्टैंड के साथ लगते धड़ोग मोहल्ले में बार-बार तेंदुए के दिखाई पड़ने से लोग सहम गए हैं। इससे घबराए लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को चेताया है लेकिन विभाग की ओर से लोगों को राहत पहुंचे, ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
लोगों में से सुरेश, नंद लाल, जगदीश, प्रवीण और कुलदीप ने बताया कि यह तेंदुआ शाम और सुबह के समय सबसे अधिक सक्रिय होता है। धड़ोग में मोहल्ले में निचली ओर काफी वनस्पति वाला क्षेत्र है। जहां पर कई तरह के बड़े छोटे पेड़ और झाड़ियां हैं जो तेंदुए के छिपने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
लिहाजा लोगों ने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि शीघ्र संभावित क्षेत्र में पिंजरे लगा कर उक्त तेंदुए को पकड़ा जाए। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में भी धड़ोग मोहल्ले में एक तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया था। यह तो भगवान की गनीमत रही कि युवक बच गया। इसके चलते लोगों ने वन्य प्राणी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र धड़ोग मोहल्ले में घुसपैठ कर रहे तेंदुए को पकड़ा जाए।
विज्ञापन