फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leader of opposition is provoking the public: Kapoor

जनता को भड़का रहे विपक्ष के नेता : कपूर

Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leader of opposition is provoking the public: Kapoor
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान सांसद किशन कपूर।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि हर बार चुनाव के दौरान नया नारा लेकर उतरे। कभी गरीबी तो कभी रोजगार देने का नारा लेकर चुनाव लड़े और जीते लेकिन न तो गरीबी हटी और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल पाया।
विज्ञापन

यही कारण है कि जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण जनता ने उन्हें अर्श से फर्श पर ला दिया। मजदूरों की 350 रुपये की न्यूनतम दिहाड़ी होने पर कांग्रेस प्रदेेेशाध्यक्ष की ओर से दिए गए बयान पर चुटकी लेते हुए सांसद ने कहा कि उनके पति के सत्तासीन होने पर मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी क्या रही।
विज्ञापन

उन्होंने इसे क्यों नहीं बढ़ाया। भाजपा एक समान विकास को लेकर कार्य करती है। भाजपा शासन काल में किसी भी नेता और कार्यकर्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं जबकि वर्ष 2014 से पूर्व भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास कोई भी मुद्दा न होने पर अब वे जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिला को रेफर करने के मामले की होगी जांच
गर्भवती महिला को टांडा रेफर करने और गोली में ईएमटी और पायलट की ओर से उसका सुरक्षित प्रसव करवाने के मामले में सांसद ने मामले की जांच करवाने की बात कही। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में वर्तमान समय में दो महिला रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है जिसका मुख्य मकसद लोगों को घर-द्वार बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed