फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lab technicians resign from jobs in Chamba

Chamba News: लैब तकनीशियनों की चंबा में नौकरी से तौबा

Wed, 20 Nov 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians resign from jobs in Chamba
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा में आदेशों के बाद भी सरकारी कर्मचारियों के तैनाती न देने का सिलसिला बरकरार है। हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले के तीन सरकारी अस्पतालों में लैब तकनीशियनों के तैनाती के ऑर्डर निकाले। लेकिन, अभी तक किसी भी लैब तकनीशियन ने आदेश के अनुसार कार्यभार नहीं संभाला है। सरकार के आदेशानुसार नागरिक अस्पताल किहार, तीसा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में लैब तकनीशियनों को ज्वाइनिंग देनी थी। लेकिन, एक महीना बीतने वाला है, अभी तक किसी भी तकनीशियन ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन की तैनाती के ऑर्डर निकाले थे। लेकिन, तकनीशियन ने राजनीतिक पहुंच के चलते अपनी एडजेस्टमेंट दूसरी जगह करवा ली। इसी तरह जिले के अन्य अस्पतालों में भी तकनीशियनों की तैनाती हुई थी। लेकिन, उन्होंने भी ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में जब प्रदेश में एनएचएम के तहत 28 तकनीशियनों की तैनाती के ऑर्डर निकाले गए तो चंबा की झोली में तीन तकनीशियन आए। जिन्होंने भी अभी कार्यभार नहीं सभाला है।
विज्ञापन


लैब तकनीशियन नहीं होने के कारण किहार, चूड़ी और तीसा में मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि वहां पर प्रयोगशालाएं बनी हैं। जहां पर खून के नमूनों की जांच करने वाली मशीनें भी उपलब्ध हैं। लेकिन उन मशीनों को चलाने के लिए लैब तकनीशियन नहीं है। ऐसा ही चलता रहा तो शायद चंबा के अस्पतालों में चल रही 100 लैब तकनीशियनों की कमी कभी भी पूरी नहीं हो पाएगी। सरकार को इसमें गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि चंबा में लैब तकनीशियनों की भारी कमी चल रही है। इसके बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है। सरकार ने जिन तकनीशियनों के ऑर्डर किए थे। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed