{"_id":"68d6d0ccc7165634790708e4","slug":"kritika-and-guneet-were-the-winners-in-sumo-wrestling-chamba-news-c-88-1-ssml1004-161982-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सूमो कुश्ती में कृतिका और गुनीत रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सूमो कुश्ती में कृतिका और गुनीत रहे विजेता
Sat, 27 Sep 2025 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डीएवी स्कूल हरदासपुरा में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान नौनिहाल।संवाद
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में भिन्न-भिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। यह स्पोर्ट्स मीट विशेष रूप से कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए हुआ। इस दौरान लड़कियों की सूमो कुश्ती में कृतिका प्रथम, आव्या द्वितीय और आदृति तृतीय रहीं। लड़कों में गुनीत प्रथम, सक्षम द्वितीय और युवान तृतीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में शिवाय-युक्त प्रथम, जतिन-अथर्व द्वितीय और माहिर-अद्विक तृतीय स्थान पर रहे।
डार्ट में अथर्व-हिताशी ने प्रथम स्थान और हरीश और शिधाश दूसरे स्थान पर रहे। रस्सी कूद में नमन-हर्षिता-अनिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।फॉलो अप द पैटर्न गेम में अयांश, अरमान, विवान और हरकिश प्रथम स्थान, जबकि काव्य, रिशिता, रियांश और अयांश द्वितीय स्थान और लाविक, सरनव, अयांश और रौनित तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में यादवी, एकाक्ष, हितांशु क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए।