फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Krasna lab started in Chamba hospital, relief to patients

चंबा अस्पताल में क्रस्ना लैब शुरू, मरीजों को मिली राहत

Thu, 09 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Krasna lab started in Chamba hospital, relief to patients
मेडिकल कॉलेज चंबा में नई क्रस्ना लैब का निरीक्षण करते चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एसआरएल की जगह क्रस्ना लैब स्थापित हो गई है। सरकार ने इस कंपनी के साथ प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रयोगशाला खोलने का करार किया है।
विज्ञापन

इसके तहत मेडिकल कॉलेज चंबा में भी लैब ने काम शुरू कर दिया है। अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए दर-बदर नहीं भटकना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक भवन में लैब खोली गई है। यहां पर वीरवार से मरीजों के खून के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह लैब स्वास्थ्य केंद्र साहो समेत जिला के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह लैब मरीजों के टेस्ट करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले मरीजों को टेस्टों के लिए निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा था। उन्हें अधिक दाम देने पड़ रहे थे। अब उन्हें सरकारी दरों के मुताबिक ही मूल्य देने होंगे। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्रस्ना लैब मेडिकल कॉलेज में शुरू हो चुकी है। अब मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed