फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Krasna Lab of Medical College started, now patients will not wander to get tested

Chamba News: मेडिकल कॉले की क्रस्ना लैब शुरू, अब टेस्ट करवाने के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

Mon, 01 Apr 2024 02:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Krasna Lab of Medical College started, now patients will not wander to get tested
मेडिकल कॉले की क्रस्ना लैब शुरू, अब टेस्ट करवाने के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
विज्ञापन

जिले के मरीजों को मिली राहत, मजबूरी में निजी प्रयोगशाला में जाकर करवा रहे थे महंगे टेस्ट
टेस्ट होने के कारण बीपीएल और हिमकेयर कार्ड धारकों को हो रही थे सबसे ज्यादा परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की क्रस्ना लैब में फिर से मरीजों के टेस्ट शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। क्रस्ना लैब बंद होने के कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में फीस चुकाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। क्रस्ना लैब में मरीजों के 130 प्रकार के टेस्ट मुफ्त करने की सुविधा है। हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के सभी प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जाते हैं। ऐसे में लैब में टेस्ट बंद होने से मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। उन्हें छोटे से छोटे टेस्ट के लिए भी बड़ी फीस चुकानी पड़ रही थी। मरीजों को पेश आने वाली समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से यह मामला उठाया था। इसके परिणाम स्वरूप अस्पताल प्रबंधन ने क्रस्ना लैब को दोबारा से संचालित करवा दिया है। शनिवार को क्रस्ना लैब में मरीजों के दोबारा से टेस्ट शुरू हो गए।


मेडिकल कॉलेज की सरकारी प्रयोगशाला में दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों के टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाते हैं। शाम को उन टेस्टों की रिपोर्ट देकर 4:00 बजे लैब बंद कर दी जाती है। इसके बाद मरीजों के टेस्ट का जिम्मा पूर्ण रूप से क्रस्ना लैब पर रहता है। ऐसे में जब क्रस्ना लैब ने मरीजों के टेस्ट करना करना बंद कर दिया था तो मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था। अब दोबारा से टेस्ट शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। उधर, डिप्टी एमएस डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्रस्ना लैब को मरीजों की सुविधा के लिए संचालित करवा दिया गया है। इसके अलावा सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट पहले से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed