फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kohal triumphs, clinches Churah Zone volleyball championship.

Chamba News: कोहाल ने मारी बाजी, चुराह जोन की वॉलीबाल चैंपियनशिप पर कब्जा

Sun, 30 Aug 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kohal triumphs, clinches Churah Zone volleyball championship.
बैरागढ़ उपविजेता, अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में सात जोनों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सात जोनों में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए खूब पसीना बहाया। अलग-अलग जोनों में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए गए।
सिहुंता में चल रही भटियात जोन की प्रतियोगिता में खो-खो का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें रायपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया जबकि किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

चुराह जोन में वॉलीबाल के मुकाबले में कोहाल की टीम विजेता बनी। बैरागढ़ की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। सेंट्रल जोन द्वितीय में कबड्डी मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिढ़कुंड की टीम ने जीत दर्ज की जबकि कुठेड़ की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनीखेत जोन में खो-खो में गुनियाला की टीम विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा की टीम उपविजेता रही। सेंट्रल जोन प्रथम में खो-खो का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू ने जीता, जबकि रंडोह की टीम उपविजेता रही। भरमौर जोन में वॉलीबाल में खणी की टीम विजेता और चन्होता की टीम उपविजेता बनी।

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed