{"_id":"57078dd64f1c1b8f4fc810cd","slug":"kitchen-starts-in-bhalie-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेई मंदिर में 15 लाख रुपये की आधुनिक पाकशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलेई मंदिर में 15 लाख रुपये की आधुनिक पाकशाला का उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलेई माता मंदिर में करीब 15 लाख रुपये से निर्मित आधुनिक पाकशाला का उद्घाटन शुक्रवार को डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर समिति प्रबंधक भलेई कमल ठाकुर ने बताया कि इस आधुनिक पाकशाला में 16 एलपीजी सिलेंडर का प्लाट लगाया गया है। जिसके प्रयोग से लकड़ी की बचत होगी और इसे बिना कोई फायदा या नुकसान देखे श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पांच सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था है और नवरात्रों के दौरान सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस सचिव अमर चंद शर्मा, ब्लाक कांग्रेस के कमेटी अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन