{"_id":"6713df4591a449bf0f08c4ec","slug":"kihar-hospitals-sewage-treatment-plant-will-be-built-with-rs-40-lakhs-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135462-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार अस्पताल के चालीस लाख रुपये से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार अस्पताल के चालीस लाख रुपये से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
Sat, 19 Oct 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सिविल अस्पताल किहार में चालीस लाख रुपये की लागत से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है।
जल शक्ति विभाग अब इस कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। टेंडर आवंटित होने के बाद अस्पताल के लिए एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह निर्माण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को नया भवन मिलेगा। इससे जहां चिकित्सकों को सुविधा मिलेगी तो वहीं, दूसरी तरफ मरीजों को भी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार एसटीपी के निर्माण के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब जिला प्रशासन ने इसके लिए चालीस लाख रुपये की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 76 लाख रुपये के बजट की मांग की थी। बहरहाल, कार्य शुरू होने के बाद दूसरे चरण में शेष बजट जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एसटीपी न होने की वजह से नव निर्मित भवन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हो पाया है। ऐसे में पुराने भवन में मरीजों का इलाज चल रहा है। बहरहाल, अब एसटीपी के निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान हो गया है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसटीपी प्लांट के लिए चालीस लाख रुपये की राशि जारी की है। कहा कि यह राशि जल शक्ति विभाग को दी जाएगी। जल शक्ति विभाग प्लांट का कार्य करवाएगा।
--