फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar-Bainska road became a pond, pedestrians upset

खज्जियार-बैंसका सड़क बनी तालाब, राहगीर परेशान

Sat, 18 Sep 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar-Bainska road became a pond, pedestrians upset
खस्ताहाल खज्जियार-बेंसका मार्ग। - फोटो : Chamba
खज्जियार-बैंसका सड़क बनी तालाब, राहगीर परेशान
विज्ञापन

सड़क पर बह रहा निकासी नालियों का गंदा पानी
चालकों को भी करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
सूरत-ऐ-हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार स्थित बैंसका मार्ग तालाब में तबदील हो गया है। इसके चलते वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जीप योग्य मार्ग की दशा सुधारने के लिए वे कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं लेकिन, अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक इस मार्ग की दूरी करीब दो किलोमीटर है लेकिन, इसका सही रखरखाव नहीं हो पा रहा है। सड़क पर एकत्रित पानी राहगीरों के कपड़े खराब कर रहा है। इस सड़क की सुविधा गांव लाहड़ी, बैंसका, लाहड़, सुआ गलू, लिंडी बेई, दरोल सहित पंजयारा की करीब पांच सौ की आबादी को मिल रहा है लेकिन, मार्ग की हालत काफी दयनीय है। ग्रामीणों अशोक कुमार, सतपाल सिंह, धर्म चंद, संजू कुमार, सनी कुमार, काकू राम, पृथी चंद, अमर चंद और चतरो राम का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से खज्जियार के समीप पेवर टाइलें बिछाई जानी थीं लेकिन, अभी तक यह कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते बाजार का सारा गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द सड़क की सुध ली जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed