फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khadramukh-Holi road may open before voting

Chamba News: मतदान से पहले खुल सकता है खड़ामुख-होली मार्ग

Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Khadramukh-Holi road may open before voting
चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग।संवाद
होली (चंबा)। लोकसभा चुनाव की मतदाना प्रक्रिया से पहले होली-खड़ामुख मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो सकता है। जिला प्रशासन यह दावा कर रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो अब ऊपरी पहाड़ी से बेहद कम भूस्खलन हो रहा है। मुख्य मार्ग पर टनों के हिसाब से मलबे के ढेर लगे हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी तो मौके पर लगी है, मगर मलबा गिरने के डर से कुछ ही घंटे काम चल रहा है। प्रशासन ने भी लोक निर्माण को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राहत की बात यह है कि दो दिन पहले परियोजना साइट की तरफ से मार्ग बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। अब दो घंटे के बजाय बीस मिनट पर परियोजना साइट के मार्ग से लोग होली मार्ग पर पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि यह मार्ग पिछले एक माह से बंद है। सुहागा नामक स्थान पर लगातार भूस्खलन हुआ है। वर्तमान में सियुंर मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। बड़े वाहनों की आवाजाही होली तक नहीं हो रही है। वहीं, मार्ग बंद होने से एचआरटीसी की चार बसें भी होली में फंसी हैं। निगम प्रबंधन इन बसों को आधे रास्ते तक चला रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि मतदान से पहले मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed