फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kewal Singh Pathania visited the Agricultural Science Center Saru

Chamba News: केवल सिंह पठानिया ने किया कृषि विज्ञान केंद्र सरू का दौरा

Mon, 07 Jul 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Jul 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Kewal Singh Pathania visited the Agricultural Science Center Saru
वैज्ञानिकों को दिए निर्देश, किसानों से सीधा संपर्क रखें और प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा
विज्ञापन

कहा, चंबा के सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं, बागवानों को करते रहें जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सरू का दौरा किया और केंद्र की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केवीके को जिले के किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभानी चाहिए।
वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि वे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों और बागवानों से सीधा संपर्क बनाएं और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक और व्यावसायिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि चंबा जिले में बागवानी, विशेषकर सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिल सकता है। कहा कि चंबा के अधिकतर क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे इन उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के प्रयास करें ताकि किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो। कृषि विज्ञान केंद्र सरू के प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र की ओर से समय-समय पर किसानों को कृषि व बागवानी की आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। वैज्ञानिक गांवों में जाकर फसलों में होने वाली बीमारियों और समस्याओं की जांच करते हैं और समाधान प्रदान करते हैं। इस अवसर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह, डॉ. सुशील धीमान, किसान और बागवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed