{"_id":"6807d9369a1fb22522088f5e","slug":"keep-children-away-from-junk-food-nutritious-food-is-the-foundation-of-health-chamba-news-c-88-1-cmb1003-148889-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ‘बच्चों को जंक फूड से रखें दूर, पोषक आहार ही सेहत की नींव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ‘बच्चों को जंक फूड से रखें दूर, पोषक आहार ही सेहत की नींव’
Wed, 23 Apr 2025 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:27 AM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी में पोषण पखवाड़ा के दौरान मौजूद महिलाएं। जागरूक पाठक
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित पोषण पखवाड़ा मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला स्तरीय समापन समारोह सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र लोअर ओबड़ी में आयोजित हुआ। इसमें जिला समन्वयक मनोहर नाथ और पोषण समन्वयक विकास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
पोषण समन्वयक विकास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की सेहत को बेहतर बनाना है तो उन्हें जंक फूड से दूर रखें और संतुलित व पारंपरिक पोषक आहार दें। यही सेहत की असली नींव है। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल से शुरू हुए इस पखवाड़े के दौरान खंड और आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोषण मेलों में महिलाओं को सही आहार, आवश्यक पोषक तत्वों और मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विकास शर्मा ने कहा कि माता-पिता को बच्चों की शुरुआती आदतों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर पोषण से जुड़े संदेश पहुंचाए। उधर, भरमौर, चुवाड़ी, तीसा और सलूणी परियोजना स्तर पर भी समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए।