{"_id":"68e958b14086ffad6e0538c7","slug":"karwa-chauth-trend-changes-women-no-longer-prefer-brass-but-decorative-thali-chamba-news-c-88-1-cmb1002-163341-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर बदला ट्रेंड: अब पीतल की नहीं, सजावटी थाली बनी महिलाओं की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर बदला ट्रेंड: अब पीतल की नहीं, सजावटी थाली बनी महिलाओं की पसंद
Sat, 11 Oct 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
चंबा के राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में करवाचौथ के उपलक्ष पर पूजा अर्चना करती सुहागिनें।संवाद
चंबा। करवाचौथ जैसे पारंपरिक त्योहारों पर भी अब आधुनिकता की झलक साफ दिखने लगी है। पहले जहां महिलाएं पीतल की थाली में अपनी सुहाग सामग्री सजाती थीं, अब उसकी जगह आकर्षक, सजावटी और रेडीमेड सुहागिन थालियों ने ले ली है। बाजारों में इन दिनों ऐसी थालियों की खूब डिमांड देखी जा रही है, जिनमें पहले से ही लोटा, दीया, छलनी और अन्य पूजन सामग्री खूबसूरती से सजी होती है। महिलाओं का कहना कि ये थालियां न सिर्फ देखने में सुंदर होती हैं बल्कि समय की बचत भी कराती हैं।
अब पीतल की थाली उतनी आकर्षक नहीं लगती। रेडीमेड सजावटी थालियां देखने में सुंदर होती हैं और पूजा में मन भी लग जाता है।
-रेखा देवी,
हर चीज एक जैसी और सेट के रूप में मिलती है जिससे सब कुछ मैचिंग रहता है। अब जमाना थोड़ा मॉर्डर्न हो गया है, परंपरा के साथ स्टाइल भी जरूरी है।
-पबू देवी
थालियों की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक जाती है। कई दुकानों पर थीम बेस्ड थालियां भी मिल रही हैं, लाल, गुलाबी और गोल्डन कलर की थालियां ज्यादा भा रही हैं।
-भावना देवी
जो रंग-बिरंगी सुहागी थाली है। उसमें थाली में लोटा, छलनी, दीया से लेकर सजावटी आइटम तक सब कुछ तैयार मिलता है। इसलिए वह वही थाली लेना पसंद करती हैं।
-सरोज देवी