{"_id":"66e3214ecb1728a4fe09a198","slug":"kaithals-pt-wrestler-won-kandlas-dangal-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132924-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कैथल के पीटी पहलवान ने जीता कंदला का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कैथल के पीटी पहलवान ने जीता कंदला का दंगल
Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
कंदला में दंगल मेले में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्त्रोंत-जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। कंदला छिंज मेले की बड़ी माली कैथल के पीटी पहलवान के नाम रही। उन्होंने नूरपुर के पप्पी पहलवान को हराकर यह खिताब जीता। विजेता पहलवान को इनाम के रूप में 25000 रुपये दिए गए हैं।
छोटी माली धर्मेंद्र बघेईगढ़ के नाम रही। उन्हें 11000 रुपये इनाम दिया गया। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कंदला में यह दंगल करवाया गया। इसके साथ वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता का फाइनल कंदला और मसरूंड टीम के बीच खेला गया। इसमें कंदला की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 8100 रुपये का इनाम दिया गया। उपविजेता को 6100 की राशि दी गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रधान संजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोल्डी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद