{"_id":"63a0972659018e2a954a46c1","slug":"jury-s-400-families-in-dark-for-three-days-chamba-news-sml4313185106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जूरी के 400 परिवार तीन दिन से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जूरी के 400 परिवार तीन दिन से अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चरड़ा के जूरी गांव में तीन दिन से 400 परिवार अंधेरे में सर्द रातें काटने के लिए मजबूर हैं। गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों की मानें तो बिजली बंद होने से उनके मोबाइल शोपीस बने हुए हैं। उन्हें अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए आठ से लेकर दस किलोमीटर का सफर तय कर चरड़ा का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाने की मांग की है।
जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बिजली न होने से गृहिणियों को दोपहर के समय ही खाना बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों रहमान अली, नजीरा, मीरअली, बशीर मोहम्मद, रज्जाक मोहम्मद, बरकत अली आदि ने बताया कि गांव में बिजली बंद होने के कारण लोगों की आटा चक्की सहित बिजली के अन्य उपकरणों को ठीक करने संबंधी कार्य भी बंद पड़ हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को जल्द सुचारु करवाया जाए। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद ने कहा कि बिजली कट तो गांव में लग रहे हैं लेकिन तीन दिन से बिजली बंद नहीं है। खैर, संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जानकारी एकत्रित कर जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।