फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jondus in devgah village

सूलणी पंचायत के देवगाह गांव में ग्यारह बच्चे पीलिया की चपेट में

Sun, 17 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल की सलूणी पंचायत के देवगाह गांव में लगभग ग्यारह बच्चों में पीलिया के लक्षण सामने आए हैं। इनमें एक चौदह वर्षीय बच्ची को आगामी उपचार के लिए टीएमसी भी रेफर किया गया है। जबकि बाकी बच्चों का इलाज उनके परिजन घर में ही करवा रहे हैं।

विज्ञापन


जिसका कारण सलूणी में नियुक्त चिकित्सक का अवकाश पर रहना बताया जा रहा है। ऐसे में यह समस्या गंभीर बनती जा रही है। इन बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चों की आंखों और नाखुनों में पीलापन आ गया है। वहीं बच्चों को भूख न लगने से उनकी हालत भी काफी कमजोर हो गई है। परिजनों में से पवन कुमार, शिव कुमार, सुनील कुमार, राजिंद्र कुमार, मुकेश व कुलदीप ने बताया कि जिस बच्ची को टीएमसी रेफर किया गया है। उसी की तरह बाकी बच्चों में भी लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए हैं। जिन बच्चों में इसके लक्षण सामने आए हैं उनकी उम्र छह से चौदह वर्ष के बीच है। जिससे स्पष्ट रूप से पता चल रहा है कि बच्चों को पीलिया है। उधर इस मामले से बेखबर स्वास्थ्य विभाग केवल चैन की नींद सोया हुआ है। परिजनों ने बताया कि सलूणी में चिकित्सक न होने से उन्होंने कोटि स्थिति एक क्लीनिक में अपने बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाई है। जहां से बच्चों को पीलिया होने की पुष्टि हुई है। लिहाजा सभी सलूणी में चिकित्सक के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि बच्चों का आगामी उपचार शुरू करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वास्थ्य खंड सलूणी के कार्यकारी बीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में शीघ्र स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा ताकि पीलिया ग्रस्त बच्चों का सही उपचार करवाया जा सके। इसके अलावा सभी लोग दूषित पानी का सेवन करने से बचें। अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि इसी से यह रोग फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed