फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jalpa defeated Bhala by 14 runs to secure a spot in the next round.

Chamba News: जालपा ने भाला को 14 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

Tue, 30 Jun 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Jalpa defeated Bhala by 14 runs to secure a spot in the next round.
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में जालपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला को 14 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि जालपा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 146 रन बनाए। जालपा की ओर से रिंकू ने 68 और गोलू ने 31 रन की अहम पारियां खेलीं। भाला की ओर से दिनेश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाला की टीम निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। टीम की ओर से काकू और योगी ने 16-16 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जालपा की ओर से मुन्ना ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ जालपा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed