फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It would have been nice if the MLA of Churah raised the voice of the people

Chamba News: चुराह के विधायक लोगों की आवाज उठाते तो अच्छा लगता

Thu, 08 Jun 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
It would have been nice if the MLA of Churah raised the voice of the people
चंबा। देश में हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने को लेकर कांग्रेस सरकार के ध्येय को पूरा करने के लिए कांग्रेस और भाजपा को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। तीसा में जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात कही। कहा कि एक बार जब चुनाव खत्म हो जाते हैं तो हमारा यह मानना है कि हम सब को कांग्रेस-भाजपा को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने चुराह के विधायक हंसराज पर चुटकी लेते हुए कहा कि शिमला में जब चुराह के विधायक उनसे मिलते हैं तो मैं उनसे यह बात कहता हूं कि अब वह तीन चुनाव जीत चुके हैं, अब बड़ा नाम बन चुका है। चुनाव आते हैं तो दो-दो हाथ फिर कर लेंगे। लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कंधार नरेश... जिस तरीके से किसी को अफगानिस्तान तो किसी को कहीं और भेजते हैं। यह सब मजाक में मैं उनसे कहता हूं। कहा कि हमारी राजनीति अलग है और हमारी पृष्टभूमि अलग है। विधायक को भी कहा है कि इलाके के विकास को लेकर धनराशि की कोई भी कमी नहीं आने दी आएगी। विधायक पर निशाना साधते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आज वह इस कार्यक्रम में आकर साथ मिलकर यहां के लोगों की आवाज उठाते तो अच्छा लगता। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री भी इसी सोच के तहत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed