फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issues faced by doctors presented before the College Council.

Chamba News: कॉलेज काउंसिल के समक्ष रखी चिकित्सकों की समस्याएं

Fri, 19 Jun 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Issues faced by doctors presented before the College Council.
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल के सभागार हॉल में काॅलेज काउंसिल की बैठक प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में डाक्टरों की समस्याओं, अस्पताल की समस्याओं को एमबीबीएस प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की समस्या पर चर्चा हुई और उन समस्याओं को दूर करने की का प्रयास किया गया। बैठक में चिकित्सा क्षेत्र और संस्थान से जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा अधीक्षक सहित कॉलेज के सभी विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने मुख्य रूप से भाग लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव सांझा किए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा विभिन्न स्तरों पर आ रही दिक्कतों का समाधान करना था। बैठक के दौरान डॉक्टरों की विभिन्न प्रशासनिक व व्यक्तिगत समस्याओं, अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों के साथ-साथ वर्तमान में एमबीबीएस का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई। काउंसिल ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के साथ-साथ संस्थान में शैक्षणिक व स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को बेहतर करने की कोशिश करने का निर्णय लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में चिकित्सा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. जावेद, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. माणिक सहगल, डॉ. राज कुमार सूर्या सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed