फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   iph minister inaguartion four water secheme chamba

युवाओं के लिए बागवानी स्वरोजगार का बेहतरीन विकल्प- महेंद्र सिंह ठाकुर

Sat, 04 Jan 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
iph minister inaguartion four water secheme chamba
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत करीब दस करोड़ से चार पेयजल योजनाओं का सुधारीकरण होगा। इससे हजारों लोगों की पेयजल किल्लत की समस्या समाप्त होगी। चंबा प्रवास पर आए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को इन योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए बागवानी स्वरोजगार के बेहतरीन विकल्प के तौर पर उपलब्ध है। जरूरत इस बात की है कि युवा बागवानी की ओर रुझान बढ़ाएं।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह बात शनिवार को चंबा विस क्षेत्र के तहत हरिपुर में आयोजित जनसभा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने 2 करोड़ 9 लाख की लागत वाली ग्राम पंचायत सरोल, हरिपुर और राजपुरा की विभिन्न पेयजल योजनाओं के वितरण प्रणाली सुधार योजना की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत एक करोड़ 52 लाख की पेयजल योजना मंगला की वितरण प्रणाली सुधार, 3 करोड़ 35 लाख की ठूंडू फरगोला पेयजल योजना वितरण प्रणाली सुधार और 3 करोड़ 34 लाख की लागत वाली पेयजल योजना वितरण प्रणाली सुधार की आधारशिलाएं भी रखी। उन्होंने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत बनने वाली इन चार पेयजल योजनाओं पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानी विकास के लिए विश्व बैंक पोषित 1134 करोड़ की हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को कहा कि विभाग कलस्टर आधारित बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें, जिससे बागवानी में इस अप्रोच को अपनाते हुए अधिकाधिक क्षेत्र को बागवानी के तहत लाया जा सके।
जनमंच की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक उपयोगी मंच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित हुए जनमंचों में 43000 से ज्यादा शिकायतें और मांगे प्राप्त हुई। इनमें से 96 फीसदी शिकायतों जबकि 88 फीसदी मांगों का समाधान किया जा चुका है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कि यह बड़ी प्राथमिकता है कि चंबा और सिरमौर जिलों को विकास के मामले में विशेष फोकस दिया जाए। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चंबा जिला विकास के मामले में अग्रणी बनकर उभरेगा।

साहो में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का अलग उपमंडल खोले जाने की मांग पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यवहारिकता रिपोर्ट के आधार पर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। इस मौके पर भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, चंबा के विधायक पवन नैयर, भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed