फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   iph 85 thousands

उपभोक्ताओं के पास आईपीएच के 85 हजार रुपये फंसे

Wed, 24 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिहुंता (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिहुंता (चंबा)। Updated Wed, 24 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल भटियात की उपतहसील सिहुंता में लगभग 70 उपभोक्ता आईपीएच के 85 हजार रुपयों पर कुंडली मार कर बैठे हैं।

विज्ञापन


आईपीएच विभाग का आरोप है कि इन उपभोक्ताओं ने पिछले डेढ़ से दो वर्ष का पानी का बिल चुकता नहीं किया है। लिहाजा बिल जमा करवाने में लेट लतीफी दिखाने वाले उपभोक्ताओं के शीघ्र पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। हाल ही में सिहुंता आईपीएच विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों में सामने आया है कि सिहुुंता में लगभग 70 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर आईपीएच विभाग का बकाया है। लेकिन विभाग ने नोटिस भेज कर पानी के बिल जमा करवाने की सोच कर ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने का मन बन लिया है।

गौरतलब है कि पानी की व्यवस्था की दृष्टि से आईपीएच विभाग को सिहुंता की दूर दराज की बस्तियों में आवश्यकता लायक पानी पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पेयजल उपभोक्ताओं की नाफरमानी विभाग के लिए सिरदर्द का कारण बनी हुई है। जिन उपभोक्ताओं ने पानी का बिल पिछले काफी समय से जमा नहीं करवाया है वह शीघ्र अपना बिल जमा करवा दें। नहीं तो आईपीएच विभाग ऐसे उदासीन और अनदेखी करने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट देगा। 
विज्ञापन


एसडीओ सिहुंता आईपीएच बीबी गुप्ता ने बताया कि विभाग नियमानुसार हर माह पानी के बिल जमा करता है। लेकिन जो उपभोक्ता इस दिशा में कोताही बरत रहे हैं। उन्हें शीघ्र पानी का बिल जमा करवाने के नोटिस थमा दिए जाएंगे। अनदेखी करने पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed