फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Information about culture and rights given to people of tribal community

Chamba News: जनजातीय समुदाय के लोगों को दी संस्कृति, अधिकारों की जानकारी

Fri, 22 Nov 2024 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Information about culture and rights given to people of tribal community
भरमौर की जगत पंचायत में लगाया संयुक्त जागरूकता शिविर
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड और पशु बीमा योजना का लाभ उठाने की भी जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने जगत पंचायत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता सहायक निदेशक, पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया ने की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को उनकी परंपराओं, अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड और पशु बीमा योजना सहित पशुपालन विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उपस्थित जनमानस को अवगत करवाया और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विनोद ने सरकार की मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करवाना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी बच्चा पीछे ना रह जाए। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ ,असहाय और बेसहारा बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों को आश्रय और जीवन यापन की सुविधाएं प्रदान करने के लिए इन योजनाओं की शुरुआत की गई है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवराज ने भी जननी सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचायत जगत प्रधान अमीं चंद ,उप प्रधान चुहड़ू राम, पंचायत सचिव कुलदीप सिंह, वार्ड मेंबर दर्शना देवी, रजनी देवी,उद्यान विभाग से डॉ. आशीष शर्मा, विभिन्न विभागों से अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed