{"_id":"66478ac89f21b339c407aa99","slug":"increase-the-progress-of-ongoing-schemes-in-the-district-cmo-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125129-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चल रहीं योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चल रहीं योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं : सीएमओ
Fri, 17 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 17 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।संवाद
चंबा। महत्वाकांक्षी जिले के अंतर्गत चल रहीं योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति को बढ़ाया जाए।
इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल महाजन ने मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम तथा एचएमआईएस की भी समीक्षा की। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं। दवाइयों से लेकर हरेक स्वास्थ्य सुविधा उन्हें समय पर उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जालम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल, डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. अनुराधा, डॉ. पदमा, डॉ. मनोज, डॉ. शिवराज, डॉ. कुलभूषण और डॉ. सुरेश के अलावा स्वास्थ्य खंडों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
--