फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illigal mining road closed by police in chamba

अवैध खनन करने वालों के चोर रास्ते को विभागीय संयुक्त टीम ने करवाया बंद

Thu, 16 Jul 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
illigal mining road closed by police in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंडला (चंबा)। सुंडला बाजार के समीप रोहला नाले में अवैध खनन के लिए बनाए गए गुप्त रास्तों को विभाग की संयुक्त टीम ने बंद करवाया। इस दौरान खनन, पुलिस, लोनिवि और राजस्व विभाग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जेसीबी लगवाकर बाकायदा रास्ते को पूरी तरह से बंद करवाया गया। विभागीय कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि चमेरा बांध के किनारे रेत और बजरा का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। इस बारे में सलूणी प्रशासन और विभाग अधिकारियों के पास शिकायतें भी पहुंची हैं। शिकायतों के आधार पर पहले भी कई बार विभागों ने दबिश देकर शिकंजा कसा है। बावजूद इसके अवैध खनन के मामले सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सलूणी प्रशासन के निर्देश पर खनन, पुलिस, लोनिवि और राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर रोहना नाला से होकर चमेरा जलाशय के किनारे बनाए गए चोर रास्ते को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सलूणी किरण भडाना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चमेरा जलाशय के किनारों पर अवैध खनन रोकने के लिए चोर रास्तों को बंद करवाया गया है। हांलाकि, विभाग पहले भी कई मर्तबा दबिश देकर अवैध खनन पर कार्रवाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed