फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal hoardings removed from Peepal tree

Chamba News: पीपल के पेड़ से हटाए अवैध होर्डिंग

Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings removed from Peepal tree
चंबा। वन मंडल डलहौजी के दायरे में आने वाली लोधर वन बीट में सड़क किनारे हरिटेज पीपल के पेड़ पर अवैध रूप से लटकाए होर्डिंग को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

होर्डिंग लटकाने वाले ढाबा संचालक को वन विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। दो दिन पहले वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर सड़क किनारे लगे एक बड़े आकार वाले पीपल के पेड़ पर पड़ी। यह चारों ओर से होर्डिंग से ढका था। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उस पेड़ के पास जाकर देखा तो पाया कि पेड़ को चारों तरफ अवैध तरीके से होर्डिंग लटकाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत वन विभाग के संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन होर्डिंग को वहां से निकालें। जब पेड़ की गोलाकार में मोटाई की जांच की गई तो वह 28 फीट निकली। इससे यह पता चला कि यह पेड़ काफी पुराना है। इसलिए उन्होंने आसपास के सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि दोबारा इस पेड़ पर किसी प्रकार का होर्डिंग या बोर्ड न लगाए। अन्यथा, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed